भाजपा की स्वराज विद्वान जिला प्रभारी, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा बने देहरादून ग्रामीण के जिला सह प्रभारी
देहरादून – वरिष्ठ भाजपा नेता सत्येंद्र राणा 1996 में बाल स्वयंसेवक, गटनायक ,गण शिक्षक ,मुख्य शिक्षक ,एवं 1999 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विद्यार्थी कार्यकर्ता विद्यार्थी विस्तारक के दायित्वों के रूप में अनेक जगहों पर कार्य किया 2005 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में डी0पी 0जी0 कॉलेज में सक्रिय राजनीति में रहे।
तत् पश्चात भारतीय जनता पार्टी में युवा मोर्चा जिला महामंत्री युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सदस्य प्रांतीय परिषद भाजपा उत्तराखंड ,जिला महामंत्री ,जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तरकाशी के दायित्व का जिन्होंने बखूबी निर्वहन किया 2014 से 2019 तक सतेन्द्र राणा की पत्नी विकासखंड पुरोला की ब्लॉक प्रमुख भी रही ,वहीं स्वराज विद्वान भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों पर रही है प्रार्टी ने उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें देहरादून ग्रामीण का प्रभारी नियुक्त किया है।
आज दोनों ही नेताओं को देहरादून ग्रामीण का जिला प्रभारी,सह प्रभारी बनाए जाने पर उतरकाशी भारतीय जनता पार्टी में ख़ुशी की लहर है।

