उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा 200 पौधों का हुआ रोपण
टिहरी – उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अमित कुमार सिरोही के निर्देश पर सचिव आलोक राम त्रिपाठी के द्वारा वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन घुनाबागी हनुमानजी मंदिर के समीप व सुरसिंगधार के निकट किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के सचिव आलोक राम त्रिपाठी जी, रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मिंया व अधिकारमित्र गण मयंक भट्ट, राकेश उनियाल, अशलम बेग,गीता चौहान, संगीता रावत,रीता भंडारी, संगीता रावत,अरूण कुमार द्वारा लगभग 200 वृक्ष रोपे गए,ततपश्चात कई आमजनमानस को कई वृक्ष वितरित भी किये गए।

