यूपी मथुरा में डॉ0 राकेश रतूड़ी को ग्लोबल ग्रीन अवार्ड 2025 से किया गया सम्मानित
मथुरा – उत्तरप्रदेश के बांकी बिहारी की नगरी मथुरा में सोमनाथ नक्षत्र वाटिका ट्रस्ट एवं लाइफ लाइन एनवायरनमेंट सोसाइटी ने डॉ0 राकेश रतूड़ी को ग्लोबल ग्रीन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।यह सम्मान कोलंबिया पैसिफिक वर्चुअल यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ0 अशोक शर्मा व डॉ0 रेणुका फाउंडर सोमनाथ नक्षत्र वाटिका व यूपी की पूर्व मंत्री मंजू दिलेर ने दिया। यह सम्मान उनको अपने जनपद के ग्राम पंचायत धिवरा में पर्यावरण को बचाने व लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करने के लिये दिया गया। डॉ0 राकेश रतूड़ी ने कहा कि मनुष्य केवल अपने स्वार्थ के लिए वनों का दोहन कर रहा है लेकिन उसे बचाने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।यदि धरती पर पेड़ पौधे नहीं रहेंगे तो मनुष्य कैसे जी पायेगा। हर राज्य में हर वर्ष लाखों पौधे लगाये जाते हैं लेकिन लगाने के बाद उसे कोई दुबारा देखने तक नहीं जाता।

इस कार्यक्रम का आयोजन भागवत गीता की व्याख्यान कर्ता राष्ट्रपति से पुरष्कृत डॉ0 प्रिया दत्ता ने मथुरा के प्रसिद्ध होटल शीतल रेजीडेंसी में किया । जिसमें सैकडों लोगों ने भाग लिया।इस विशाल कार्यक्रम में लगभग दो दर्जन लोगों को डॉक्टरेट की उपाधि व गिने चुने लोगों को ग्लोबल ग्रीन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ0 प्रिया दत्ता ने किया।

