उत्तराखंड

हरिद्वार में चंडी घाट पर सैकड़ों शिक्षकों ने प्रधानाचार्य विभागीय सीधी भर्ती नियमावली को तर्पण देकर दी तिलांजलि

हरिद्वार – आज राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड प्रांतीय कार्यकारणी की आवाहन पर हरिद्वार में चंडी घाट पर सैकड़ों शिक्षकों ने प्रधानाचार्य विभागीय सीधी भर्ती नियमावली को तर्पण देकर तिलांजलि दी तर्पण कार्यक्रम के बाद प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान जी ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा हठधर्मिता के कारण शिक्षकों के पदोन्नति की पद निरंतर समाप्त किए जा रहे हैं। जहां सरकार ने एक ओर छठे वेतन मान में प्रत्येक कार्मिक को पूरे सेवा काल में तीन पदोन्नति देने का संकल्प पारित किया था, साथ ही राजाज्ञा संख्या 74 के प्रस्तर 4 के अनुसार शिक्षकों के पूरे सेवा काल में दो पदोन्नति के पद निर्धारित किए गए। पहला प्रधानाध्यापक हाई स्कूल दूसरा प्रधानाचार्य इंटरमीडिएट कॉलेज हाई स्कूल में 930 तथा इंटर में 1385 पद प्रधानाचार्य की सृजित हैं परंतु परंतु सरकार ने 2022 में प्रधानाचार्य विभागीय सीधी भर्ती नियमावली लाकर शिक्षकों के साथ छल किया है।

जिसका संगठन निरंतर पुरजोर विरोध कर रहा है उसी के क्रम में आज हरिद्वार में प्रधानाचार्य नियमावली को तिलांजलि तथा 17 तारीख को परेड ग्राउंड से घंटाघर सचिवालय होते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा जिसमें पूरे प्रदेश से लगभग 20000 हाई स्कूल इंटर कॉलेज के शिक्षक उपस्थित रहेंगे क्योंकि यह पद पूर्ण रूप से शत प्रतिशत पदोन्नति के रहे हैं साथ ही स्थानांतरण सभी विभागों में हुए मात्र शिक्षा विभाग में विभाग की कमी के कारण नहीं हुए इसके अलावा पूर्व में 34 सूत्रीय मांग पत्र पर सहमति होने के बाद कार्रवाई न होना शिक्षकों के साथ धोखा है आज का तर्पण कार्यक्रम उत्तराखंड के सभी जनपदों में रखा गया था इसके लिए राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय महामंत्री रमेश चंद्र पैन्यूली ने अपने 13 जनपदों की कार्यकारिणी दोनों मंडल कार्यकारिणी तथा प्रांतीयकार्यकारिणी, प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी प्रांतीय संरक्षक दिनेश नौटियाल जी प्रांतीय संयुक्त मंत्री जगदीश सिंह बिष्ट जी लक्ष्मण सिंह सजवान कोषाध्यक्ष एवं सभी सम्मानित पदाधिकारी, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल मंडलीय मंत्री गढ़वाल हेमंत पैन्यूली पूरी मंडल कार्यकारिणी जनपद देहरादून के अध्यक्ष कुलदीप कंडारी मंत्री अर्जुन पवार दिलबर सिंह रावत जिला अध्यक्ष टिहरी बुद्धि प्रसाद भट्ट जिला मंत्रीटिहरी विवेक सैनी जिला मंत्री हरिद्वार विकास शर्मा उपाध्यक्ष हरिद्वार पूर्व जिला मंत्री नागेंद्र पुरोहित सहित सभी सैकड़ो शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं 17 तारीख की कार्यक्रम के लिए अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचने का निवेदन किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!