उत्तराखंड

शिक्षक ने कक्षा 7 की छात्रा और कक्षा 12 में पढ़ने वाले दो नाबालिग छात्रों से की छेड़छाड़

चमोली – चमोली से शिक्षक जैसी पवित्र पेशे को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। दशोली ब्लॉक के एक गांव के सरकारी इंटर कॉलेज में तैनात अतिथि शिक्षक यूनुस अंसारी पर आरोप है कि उन्होंने अपने कमरे पर ट्यूशन पढ़ने आई कक्षा 7 की छात्रा और कक्षा 12 में पढ़ने वाले दो नाबालिग छात्रों से छेड़छाड़ की। मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में रोष फैल गया है।
सूत्रों के अनुसार यह घटना कुछ दिनों पुरानी है। घटना उजागर होने पर आरोपी यूनुस अंसारी ने विद्यालय प्रबंधन को लिखित माफीनामा भी दिया था।इसके बावजूद विद्यालय प्रबंधन ने आरोपी को पुलिस के हवाले करने के बजाय उसे विद्यालय से अन्यत्र स्थानांतरित कर रिलीव कर दिया,अब आरोपी यूसुफ फरार चल रहा है।जिसे लेकर अब प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मामला बढ़ने पर खंड शिक्षा अधिकारी दशोली पंकज उप्रेती ने इस माफीनामे की जानकारी चमोली थाना पुलिस को उपलब्ध कराई। वहीं जब परिजनों को पूरी घटना का पता चला तो उन्होंने चमोली थाने में शिकायत दी। शिकायत के बाद हिंदूवादी संगठनों ने भी थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई है।फिलहाल पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और छात्रों के बयान से लेकर विद्यालय प्रबंधन की भूमिका तक हर पहलू की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!