वाहन चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा 01 शातिर को किया गिरफ्तार
अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई 02 मोटरसाइकिल हुई बरामद
अभियुक्त द्वारा मणि माई मंदिर के पास से वाहन चोरी की घटना को दिया था अंजाम
देहरादून – कपिल कुमार, निवासी साईं मंदिर, नकरौन्दा, डोईवाला द्वारा कोतवाली डोईवाला में प्रार्थना पत्र दिया कि लच्छीवाला स्थित मणि माई मंदिर के पास से उनकी मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर, संख्या- UP20-BN-6878) किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली डोईवाला में मु0अ0स0-335/2025 धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
एसएसपी ने गिरफ्तारी हेतु कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आसपास के CCTV कैमरों की फुटेजों खंगाला गया। लच्छीवाला डोईवाला रोड पर सघन चेकिंग के दौरान घटना में चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त कुलदीप शर्मा पुत्र आनंद शर्मा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा मणि माई मंदिर के पास से एक अन्य मोटरसाइकिल भी चोरी किया जाना बताया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की गई दूसरी मोटरसाइकिल HF DELUX (संख्या- UP20BA-2283) को
लच्छीवाला के जंगल से बरामद किया गया ।
नाम/पता अभियुक्त
कुलदीप शर्मा पुत्र आनंद शर्मा
निवासी मुन्नीदेवी कॉलोनी, स्यौहरा रोड, धामपुर, जिला बिजनौर (उ.प्र.) हाल पता: रानीपुर मोड़, जिला हरिद्वार।
बरामदगी विवरण
1. मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (UP20-BN-6878)
2. मोटरसाइकिल HF DELUX (UP20BA-2283)
पुलिस टीम
1. उ0नि0 रघुवीर कपरवाण, चौकी प्रभारी, हर्रावाला
2. हे0क0 देवेन्द्र नेगी
3. का0 कुलदीप कुमार
4. का0 सचिन सैनी

