उत्तराखंड

जनपद टिहरी क्षेत्र में पहली बार माल्टा महोत्सव का हुआ आयोजन

टिहरी –  जनपद टिहरी गढ़वाल की जिलाधिकारी ने जनपद में एक नई पहल शुरू की है । उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग विकासखण्ड सभागार, चम्बा में एक दिवसीय जनपद स्तरीय माल्टा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी उपस्थित रहे।

जनपद टिहरी क्षेत्र में पहली बार माल्टा महोत्सव का आयोजन किया गया है, जो कृषकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। आज किसान दिवस भी मनाया जा रहा है तथा कृषि एवं हॉर्टिकल्चर ही जनपद की आर्थिक नींव हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में किए जाएंगे, जिनके माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, उनकी समस्याओं पर संवाद किया जाएगा तथा सुझाव भी आमंत्रित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!