उत्तराखंड

उत्तरकाशी पुलिस परिवार के रिवाली तोमर(96.6%), आरूषि पुण्डीर(94.8) ने बढाया मान

उत्तरकाशी – उत्तरकाशी पुलिस परिवार के रिवाली तोमर(96.6%), आरूषि पुण्डीर(94.8) एवं ऋतिक सारस्वत(86.8%) द्वारा सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर पुलिस परिवार का नाम रोशन किया गया है।

पुलिस अधीक्षक  कमलेश उपाध्याय द्वारा सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये बताया गया कि ये बच्चे अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। एसपी द्वारा मेधावी बच्चों के परिजनों को भी बधाई दी और कहा कि पुलिस की व्यस्त दिनचर्या के बावजूद परिवारों ने बच्चों की शिक्षा पर पूरा ध्यान दिया, जो सराहनीय है। पुलिस विभाग में ड्यूटी की व्यस्तता के बीच बच्चों का यह प्रदर्शन बताता है कि अनुशासन और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इससे अन्य पुलिसकर्मियों के बच्चों का भी मनोबल बढ़ेगा। शिक्षा से ही समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। पुलिस विभाग आगे भी अपने कर्मचारियों के बच्चों को पढ़ाई, खेल तथा अन्य कलात्मक कार्यों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!