ग्राम- छोटा स्यूटा, विकासखण्ड चम्बा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन
टिहरी – माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल तथा जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल नितिन शर्मा के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल दयाराम के तत्वावधान में ग्राम- छोटा स्यूटा, विकासखण्ड चम्बा, जनपद टिहरी गढ़वाल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य ग्रामवासियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जागरूक करना था।
सचिव द्वारा ग्रामवासियों को दिए गए सम्बोधन में प्राधिकरण की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराने के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभाव के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी एवं युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने की अपील की गयी।
शिविर में रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां द्वारा मोटर वाहन अधिनियम व केन्द्र सरकार द्वारा संचालित रहवीर योजना के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही अधिकार मित्र सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’, गुड्डी देवी व गीता चौहान द्वारा भी अधिकार मित्रो के कार्यो से सम्बंधित अपने अपने विचार रखे गए।
शिविर में उक्त के अतिरिक्त ग्राम प्रधान छोटा स्यूटा दर्शनी भण्डारी, ग्राम विकास अधिकारी गीताराम नौटियाल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बबली पंवार, पूर्व प्रधान दिनेश भण्डारी सहित समस्त ग्रामवासी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के अधिकार मित्र उपस्थित रहे।

