AHTU उत्तरकाशी पुलिस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को दिया गया बाल एवं महिला सुरक्षा का महत्वपूर्ण संदेश
उत्तरकाशी – बाल, महिला तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) द्वारा सुधाकर गोयल सरस्वती विद्या मंदिर, केशवपुरम (मनेरी) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को बाल एवं महिला सुरक्षा, मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति, साइबर अपराध तथा महिला अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। बच्चों को अपरिचित व्यक्तियों से सतर्क रहने, किसी के झांसे में न आने तथा बिना सत्यापन किसी पर विश्वास न करने की महत्वपूर्ण सीख दी गई।
साथ ही आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, उत्तराखण्ड पुलिस एप्प तथा पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) से संबंधित आवश्यक जानकारी साझा करते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

