उत्तराखंड

सीओ बड़कोट द्वारा किया गया थाना पुरोला का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

पुरोला – पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा द्वारा  थाना पुरोला का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा थाना परिसर एवं बैरकों की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए भोजनालय, हवालात, शस्त्रागार एवं कार्यालय का निरीक्षण किया गया। थाना अभिलेखों का अवलोकन करने के साथ ही विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों को चेक कर कार्यों की समीक्षा की गई। थाने पर उपलब्ध शस्त्रों का निरीक्षण करते हुए पुलिस जवानों की शस्त्र हैंडलिंग एवं संचालन दक्षता भी जांची गयी।

आपदा प्रबंधन उपकरणों का निरीक्षण कर उन्हें हर समय चालू एवं उपयोग हेतु तैयार अवस्था में रखने के निर्देश दिए गए, ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। थाने पर लम्बित माल मुकदमाती, शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों तथा विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके गुण-दोष के आधार पर समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु थानाध्यक्ष एवं विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस कर्मियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को सुना गया। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को आमजन के साथ संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान थानाध्यक्ष पुरोला  दीपक कठैत, उ0नि0 अक्षुरानी (प्रभारी चौकी बाजार पुरोला), उ0नि0 रतन सिंह बिष्ट (प्रभारी चौकी डामटा) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!