उत्तराखंड

सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग कर शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ

03 अभियुक्तों को 170 बीएनएसएस के तहत किया गिरफ्तार

देहरादून – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

रात्रि कोतवाली विकासनगर पर सूचना प्राप्त हुई कि सिटी पैलेस क्षेत्र में कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर लडाई-झगडा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तो पाया कि सिटी पैलेस के सामने कुछ व्यक्तियों द्वारा एक दुकान के अन्दर जाकर दुकानदार के साथ- साथ वहाँ मौजूद अन्य व्यक्तियों के साथ मारपीट कर दुकान में रखा सामान, फर्नीचर तथा दुकान स्वामी का मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त कर दिया था। मौके पर शांति-व्यवस्था भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत मौके से 03 अभियुक्तों को धारा 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

1- अंश चौधरी पुत्र जसवन्त सिंह निवासी जेई क्लब झूलापुर डाकपत्थर, कोतवाली विकासनगर उम्र-18 वर्ष

2- प्रियांशु वर्मा पुत्र रविन्द्र वर्मा निवासी जमना खादर बाजार, कोतवाली विकासनगर, उम्र-19 वर्ष

3- यशवन्त थापा उर्फ अनिल पुत्र गोविन्द थापा निवासी जमना खादर बाजार, कोतवाली विकासनगर, उम्र- 18 वर्ष

पुलिस टीम

1- उ0नि0 चन्द्रशेखर नौटियाल

2- हो0गा0 सोनू

3- हो0गा0 जाहिद हुसैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!