उत्तराखंड

मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर जियो अधिकारियों से मिले मनमोहन सिंह चौहान

आराकोट–बंगाण क्षेत्र में नेटवर्क व्यवस्था सुधारने की मांग

मोरी – आराकोट–बंगाण क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्याओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता युवा नेता मनमोहन सिंह चौहान जियो के उत्तराखंड स्थित हेड ऑफिस पहुंचकर जियो के रियल एस्टेट हेड से मुलाकात की।

इस दौरान चौहान ने क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क से जुड़ी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में नए मोबाइल टावर स्थापित करने तथा लंबे समय से बंद या निष्क्रिय पड़े जियो टावरों को शीघ्र शुरू करने की मांग रखी। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को लिखित मांग भी सौंपी।

मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि आराकोट–बंगाण जैसे दूरस्थ क्षेत्र में बेहतर मोबाइल नेटवर्क आज लोगों की आवश्यक जरूरत है। नेटवर्क की समस्या के कारण स्थानीय जनता, विद्यार्थियों, व्यापारियों तथा आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जियो अधिकारियों से समस्या के समाधान के लिए जल्द उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!