उत्तराखंड

धरासू पुलिस द्वारा लगभग ₹1.90 लाख कीमत के खोये मोबाइल फोन बरामद कर किये गये फोन स्वामियों के सुपुर्द

उत्तरकाशी – पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत धरासू पुलिस की टीम ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल एवं तकनीकी/फील्ड प्रयासों के माध्यम से लगभग ₹1.90 लाख मूल्य के कुल 15 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

धरासू पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल पर दर्ज कर तकनीकी माध्यमों से लगातार ट्रैक एवं मॉनिटर किया गया। पुलिस के तकनीकी प्रयासों एवं फील्ड स्तर पर की गई कार्यवाही के परिणामस्वरूप अलग-अलग स्थानों से कुल 15 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए।

मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को कोतवाली धरासू पर बुलाकर विधिवत सुपुर्द किए गए। लंबे समय से गुम हुए अपने मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। मोबाइल स्वामियों ने उत्तरकाशी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी दक्षता एवं जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

उत्तरकाशी पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि आपका मोबाइल फोन गुम हो जाता है तो घबराएं नहीं, तत्काल संबंधित थाना/चौकी में सूचना देने के साथ CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। CEIR पोर्टल गुमशुदा मोबाइल फोन को ट्रेस करने की प्रक्रिया में अत्यंत उपयोगी एवं प्रभावी माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!