देहरादून माजरी माफी में विशाल निरंकारी समागम का आयोजन
हजारों युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
देहरादून (माजरी माफी) — संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में देहरादून के माजरी माफी क्षेत्र में एक आध्यात्मिक समागम का आयोजन किया गया। समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर सत्संग का लाभ उठाया।
समागम के दौरान निरंकारी मिशन के केंद्रीय प्रचारक हेमराज शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ब्रह्मज्ञान से ही मानव एकता, प्रेम, भाईचारे और सेवा भाव आ सकता है । उन्होंने कहा कि निरंकार परमात्मा की पहचान से ही मानव जीवन सार्थक होता है और समाज में शांति एवं सद्भाव स्थापित किया जा सकता है।
वक्ताओं ने युवाओं से नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर सत्य, संयम और सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भजन, विचार और सत्संग के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
आयोजकों ने बताया कि संत निरंकारी मिशन समय-समय पर ऐसे समागम आयोजित कर समाज को आध्यात्मिक और नैतिक रूप से जागरूक करने का कार्य करता आ रहा है। समागम के समापन पर सभी ने मानवता, सेवा और एकता के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया। मंसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने समागम में आये हजारों लोगों का आभार प्रकट किया।

