उत्तराखंड

पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम ने 25 नाली भू-भाग पर उगी भांग को किया गया नष्ट

उत्तरकाशी – ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशामुक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी  सरिता डोबाल के निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। नशे की जड़ पर प्रहार करते हुये कल 25 सितम्बर 2025 को प्रभारी निरीक्षक मनेरी  मनोज असवाल द्वारा उ0नि0 उमेश सिंह नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा राजस्व विभाग के साथ संयुक्त रुप से कोतवाली मनेरी क्षेत्रान्तर्गत भंकोली गांव से करीब 4 किमी0 ऊपर जंगल मे छानियों के आस-पास उगी भांग को नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस व राजस्व की टीम द्वारा करीब 25 नाली ( 0.5 हेक्टेयर) भू-भाग पर उगी भांग को नष्ट किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!