गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में लाटा मल्ला के पास एक वाहन पर लगी आग
उत्तरकाशी – आज प्रातः करीब पौने 5 बजे डायल 112 पर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थान लाटा मल्ला के पास एक वाहन पर आग लगने सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर चौकी भटवाड़ी पुलिस व फायर सर्विस उत्तरकाशी की टीम द्वारा तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया गया।अग्नि दुर्घटना में वाहन जलकर काफी क्षति ग्रस्त हो गया है, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
वाहन चालक- मोहम्मद नसीम निवासी जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी ताम्बाखानी उत्तरकाशी ।

