बड़कोट गांव की महिला पर भालू का हमला, घायल महिला को हायर सेंटर किया रैफर
बड़कोट – नगर पालिका बड़कोट में भालू ने महिला पर हमला कर किया। महिला बुरी तरह घायल हो गई जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर किया गया।
अपर यमुना वन प्रभाग के अंतर्गत तड़के सुबह भालू ने घर पर काम कर रही एक महिला बड़कोट गांव निवासी गुलाबी देवी पत्नी गजेंद्र सिंह अपनी छानी गोलाल गांव नौनाली तोक में काम कर रही थी। इसी दौरान भालू ने महिला पर हमला बोलकर जख्मी कर दिया। जब साथ की महिलाओं और आसपास के लोगों ने हल्ला मचाया तो भालू जंगल की ओर भाग निकला। मादा भालू के साथ उनके 2 बच्चे भी थे। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उसके बाद महिला को परिजनों की मदद से (CHC) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में भर्ती कराया है। जहां डाक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार कर हालत को गंम्भीर देखते हायर सेंटर देहरादून रैफर कर दिया है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना है। पीड़ितों ने वन विभाग से लोगों को वन्यजीवों के आतंक से निजात दिलाने व महिला को उचित मुवावजा दिलाने की मांग की है।

