मोरी में अवैध चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार
मोरी – ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन तथा नशामुक्त अभियान के अतंर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोरी मोहन कठैत के नेतृत्व में मोरी पुलिस की टीम द्वारा एक सटीक जानकारी पर मोरी-पुरोला रोड़ बिजली घर के पास से सुनील नाम के एक युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया गया है, जिसके कब्जे से 346 ग्राम चरस बरामद की गयी है।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर युवक के विरुद्ध थाना मोरी पर 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त- सुनील लाल पुत्र ध्यानू लाल उम्र- 21 वर्ष।
बरामद माल- 346 ग्राम चरस (कीमत करीब 70,000 रु0)
पुलिस टीम-
1- मोहन कठैत- थानाध्यक्ष मोरी
2- कानि0 अनिल तोमर
3- कानि0 अरविन्द असवाल
4- कानि0 महिदेव चौहान

