पुरोला में अवैध चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार, NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज
पुरोला – कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा जनपद के सभी कोतवाली/थाना प्रभारी, ANTF व SOG की टीम को सघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए हैं।
पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट देवेंद्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला दीपक सिंह रावत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस व SOG यमुना वैली की संयुक्त टीम द्वारा सटीक जानकारी एकत्र कर कल देर सायं को चैकिंग अभियान चलाते हुए मंजियाली मार्ग के पास पुरोला रोड से मनीष कुमार नाम के एक युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, युवक के कब्जे से 447 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर युवक के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्त– मनीष कुमार पुत्र जिया लाल निवासी डोभाल गांव,मोरी उत्तरकाशी उम्र–27 वर्ष।
बरामद माल– 447 ग्राम चरस (कीमत करीब 90,000 रु0)
पुलिस टीम
1–उ0नि0 राजेश कुमार
2–अ0उ0नि0 विक्रम तोमर
3–हे0कानि0 राजेंद्र कुमार
4–कानि0 अनिल तोमर–SOG

