सरदार सिंह रावत राजकीय आदर्श इण्टर कॉलेज में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं के लिए एडोलसेंस प्रोग्राम हुआ आयोजित
नैनबाग – समग्र शिक्षा योजनान्तर्गत सरदार सिंह रावत राजकीय आदर्श इण्टर कॉलेज में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं के लिए एडोलसेंस प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को किशोरावस्था की चुनौतियों के सम्बन्ध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ चंद्रशेखर नौटियाल द्वारा किया गया तथा संदर्भदाता के रूप में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एएनएम प्रियंका कंडारी को आमंत्रित किया गया। समन्वयक के रूप में अनामिका भट्ट ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रियंका कंडारी द्वारा बालिकाओं को किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों तथा चुनौतियों से लड़ने, जीवन कौशल विकास, परीक्षाओं के मानसिक दबाव से निपटने के उपाय आदि बिंदुओं पर चर्चा एवं प्रकाश डाला गया।
छात्राओं द्वारा कार्यक्रम में अपनी समस्याओं को रखा गया तथा उनकी समस्याओं का उचित समाधान भी किया गया। समग्र शिक्षा द्वारा उपलब्ध मेंस्ट्रुअल हैल्थ कॉमिक्स किट के माध्यम से भी बालिकाओं को किशोरावस्था व जीवन कौशल सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गई जिसे रोल प्ले के माध्यम से संपादित किया गया। इस प्रोग्राम के माध्यम से निश्चित ही छात्राएं लाभान्वित हुई तथा अपनी किशोरावस्था सम्बन्धी समस्याओं से निपटने में उनमें नए दृष्टिकोण का भी निर्माण हुआ। इस कार्यक्रम में अन्य शिक्षाओं में रीना चौहान, रुचि पंवार, मोनिका नेगी, प्रियंका राणा , शोभा व मेगा ने भी प्रतिभाग किया।

