अजय कुमार नौडियाल निदेशक प्रारंभिक शिक्षा उत्तराखंड ने महिला पत्रकार पर उठाया हाथ
देहरादून – राजधानी देहरादून में अधिकारियों को अपनी कुर्सी का इतना नशा चढ़ा है कि अधिकारी ने पत्रकार तक को नहीं बख्शा।शिक्षा निदेशालय में आज अजीबो गरीब स्तिथि पैदा हो गयी जब महिला पत्रकार अजय कुमार नौडियाल निदेशक प्रारंभिक शिक्षा उत्तराखंड ऑफिस में गयी तो उनके कुछ पूछने से पहले ही वे महिला को मारने दौड़ पड़े ।पत्रकार कुछ समझ ही नही पाए कि अचानक क्यों बेकाबू हो गए।अधिकारी अपनी कुर्सी के नशे में इतना चूर की गाली गलौज व मारपीट पर उतर आए।महिला पत्रकार वहां पर लंबे समय से डीएलएड प्रशिक्षित नियुक्ति को लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशालय में प्रदर्शन कर रहे थे। जिसकी कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों संग बोखालाए प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल ने ‘उत्तराखंड ब्रॉडकास्ट’ की महिला संपादक एवं पत्रकार सीमा रावत पर हाथ उठा दिया।प्रदेश जहाँ रजत जयंती मना रहा है वहां अधिकारी बेकाबू होते जा रहे हैं।पत्रकार संघ ने ऐसे अधिकारियों की खिलाफ सख्त कार्यवही की मांग की है।

