अखिलेश राणा को मिला चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन का सम्मान
पुरोला – जनपद उत्तरकाशी के ग्राम पंचायत मट्ठ में जन्मे रविन्द्र राणा जे पुत्र अखिलेश राणा को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन सम्मान से नवाजा गया। इस सम्मान से जहां पूरा परिवार खुश है वहीं पूरे रवाईं घाटी के इस होनहार मेजर ने एक अलग पहिचान दिलाई। लोक भवन में एडीसी, मेजर अखिलेश राणा को भारतीय सेना प्रमुख द्वारा प्रदत्त ‘चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन’ को उनकी वर्दी पर लगाकर सम्मानित किया। इस विशिष्ट उपलब्धि हेतु उन्हें पूरा क्षेत्र हार्दिक बधाई और असीम शुभकामनाएं दे रहा है।

