उत्तराखंड

जुलाई माह से सभी सरकारी विद्यालय खुले,चमोली, उत्तरकाशी में आज बन्द रहेंगे विद्यालय

बागेश्वर – उत्तराखंड में गर्मियों की छुट्टियों के बाद लगभग सभी विद्यालय आज खुल गये हैं। जिन विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश रहता है वे लगातार संचालित थे।एक माह के बाद बच्चे अपने विद्यालयों में आकर जहां अपने सभी दोस्तों के साथ अपने छुट्टियों को साझा कर रहे हैं वही शिक्षक भी बच्चों के साथ बेहत खुश नजर आ रहे थे ।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटली  में छात्रों  की संख्या 27 है । इस विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश ने कहा कि उनके विद्यालय में सभी बच्चे गांव के रहने वाले हैं।एक माह के बाद बच्चे स्कूल आये हैं गांव में ही नही सभी जगह बच्चे एक महीने खूब मौज मस्ती करते हैं अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाह हो जाते हैं ,लेकिन हमारे विद्यालय के सभी बच्चे अपनी पढ़ाई में किसी तरह से लापरवाह नहीं रहे।अध्यापिका वीना तिवारी बच्चों के साथ काफी खुश नजर आ रही थी।जनपद चमोली व उत्तरकाशी में भारी बारिश की आशंका होने के कारण सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!