उत्तराखंड

नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पुरोला (देवरा) – जिले में नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत धिवरा में बुराँस प्रोजेक्ट के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस  कार्यक्रम को ग्रामीण महिलाओं एवं सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जीआईसी मोल्टाड़ी के छात्रों  ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम को  सम्बोधित करते हुए नीलम रतूड़ी ने  कहा कि नशा से आज गांव व समाज का वातावरण बहुत खराब हो रहा है नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है तथा परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की।
इस अवसर पर नशा छोड़ चुके लोगों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि सही इलाज, परामर्श और परिवार के सहयोग से नशे से मुक्ति संभव है। छात्रों धारा नुक्कड़ नाटक व पेंटिंग के माध्यम से ग्रामीणों को जागृत किया गया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गई और नशा मुक्ति अभियान को लगातार आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!