मोरी विकास खंड के जखोल गांव के पास पुरमा तोक में आगजनी घटना
मोरी – जनपद उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड में आज दोपहर एक आगजनी घटना हो गयी।जखोल गांव के पुरमां तोक में अचानक आग लगने से दो मंजिले के दो मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। यह मकान गांव के भगत सिंह और मणि चंद सिंह के थे। इस हादसे में किसी भी प्रकार की जन हानि नहीं हुई। हालांकि, आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक दोनों मकान पूरी तरह जल चुके थे।
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। इस अग्निकांड में मकान के साथ-साथ घरेलू सामान, अनाज और अन्य आवश्यक वस्तुएं भी जलकर नष्ट हो गईं।