ग्राम पंचायत धिवरा के आयुष रतूड़ी बने सब इंस्पेक्टर, गांव में खुशी की लहर
पुरोला – जनपद उत्तरकाशी पुरोला विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत धिवरा निवासी हर्षमणी रतूड़ी के पुत्र आयुष रतूड़ी लगभग नौ माह से आईटीबीपी जेडी की ट्रेनिंग कर रहे हैं।एक वर्ष पूर्व आयुष ने सीपीओ के अंतर्गत परीक्षा दी थी,लेकिन रिजल्ट न आने से वे आईटीबीपी जेडी में निकल गए,जिसकी वह करेरा मध्यप्रदेश में ट्रेनिंग कर रहे हैं।भारत सरकार द्वारा प्रायोजित प्रधानमंत्री रोजगार मेले में भारत सरकार के द्वारा आयुष को बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित होने का नियुक्ति पत्र दिया गया।पूरे गांव में उनके चयन होने पर खुशी का माहौल है।आयुष की प्राथमिक शिक्षा दीक्षा पुरोला गुरु रामराय स्कूल में हुई।स्नातक तक कि शिक्षा उन्होंने स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट में पूरी की। एक वर्ष तक लगातार वे कड़ी मेहनत करते रहे। उनके चयन होने पर ब्लाक प्रमुख निशिता शाह व ललित राणा प्रधान ग्राम पंचायत धिवरा एवं पूरे गांव के लोगों ने परिवार को बधाई दी ।

