उत्तराखंड

भागवत कथा वक्ता वीरेद्र रतूड़ी ( शास्त्री) को कोलम्बिया पैसिफिक वर्चुअल यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट मानद उपाधि से किया सम्मानित

पुरोला – जनपद उत्तरकाशी पुरोला विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत धिवरा के निवासी वीरेन्द्र रतूड़ी (शास्त्री) को श्री कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा के ब्रजवासी कला मंच के ऑडोटोरियम में कोलम्बिया पैसिफिक वर्चुअल यूनिवर्सिटी ने भागवत कथा के लिये मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया। इनकी प्राथमिक पढ़ाई कमल संस्कृत विद्यालय पुरोला में हुई,उच्च शिक्षा के लिए वे ऋषियों की नगरी ऋषिकेश में चले गए।भागवत कथा की विद्वत्ता उन्होंने मथुरा वृंदावन से प्राप्त की,अभी तक लगभग 400 से ज्यादा भागवत उन्होंने कर चुकी है। ग्राम पंचायत धिवरा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने से पूरे ग्राम पंचायत में खुशी की लहर है।पंडित वीरेन्द्र ने कहा कि सनातन धर्म को बचाने के लिए हमें अपने वेदों की तरफ लौटना पड़ेगा ।

आज का युवा अपने शान शौक के लिये रातदिन मेहनत कर रहा है लेकिन अपनों से दूर होता जा रहा है ,प्रेम समाज से दूर होता जा है ,वेद ग्रंथ से आज का युवा अनविज्ञ होता जा रहा है जिस कारण समाज में विकृति फैल रही है।वेद पुराण, भागवत कथाओं को सुनकर जीवन मे अपनाने से मनुष्य अपने जीवन को ठीक कर सकता है।
वीरेन्द्र को जब उपाधि दी जा रही थी तो उनके सम्मान के लिये पूरा ऑडिटोरियम खड़े होकर तालियां बजा कर सम्मान दे रहा था।तालियों की गूंज से पूरा ऑडिटोरियम गूंज उठा। वीरेन्द्र ने कहा कि यह सम्मान मेरे गुरुजनों, माता पिता व पूरे गांववासियों के आशीर्वाद से मिला है।पूरी ग्राम पंचायत धिवरावासियों ने डॉ0 वीरेन्द्र को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!