प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक भाजपा मनायेगी सेवा पखवाड़ा
उत्तरकाशी – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी उतरकाशी (भाजपा) सेवा पखवाड़ा मनाने जा रही है। इस सामाजिक जुड़ाव के साथ संगठन की अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच का लक्ष्य रखा गया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान ने बताया है की 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर को गांधी जयंती तक भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जनपद के प्रत्येक मंडल प्रत्येक बूथ पर किया जाना है ।जिसके लिए प्रत्येक मंडल में बैठकें आयोजित की गई है ।और सेवा पखवाड़े के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी दी गई है।
आम जन को पार्टी से जोड़ने का भी कार्यक्रम है। इसके लिए प्रबुद्ध सम्मेलन, स्वच्छता अभियान, मंदिरों की सफाई, एक पेड़ मां के नाम के साथ स्कूलों में व महाविद्यालयों में भी कार्यक्रम संगठन की ओर से कराए जाएंगे।
धनारी मंडल की बैठक लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पिपली में मंडल अध्यक्ष प्रेम दत्त भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें मुख्य वक्ता जिले के नवनियुक्त महामंत्री महावीर सिंह नेगी रहे।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता महावीर नेगी ने कहा सेवा पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण सार्वजनिक स्थलों मठों मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाना बच्चों युवाओं को जोड़ने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनकी उपलब्धियां पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर निशुल्क स्वास्थ्य जांच आयोजित किए जाएंगे अभियान के तहत स्वदेशी मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा
बैठक में पहुंचे नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गंगाडी ने अपने संबोधन में कहा मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को इस पखवाड़े के दौरान पार्टी की जनहित कारी योजनाओं को जैसे उज्ज्वला योजना ,आयुष्मान भारत ,जनधन योजना, आदि की जानकारी लोगों तक पहुंचायेंगे।
अपने संबोधन में मंडल अध्यक्ष प्रेम दत्त भट्ट ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरे समर्पण के साथ इस अभियान में जुड़ जाना चाहिये।
इस अवसर पर जिला सह कार्यालय मंत्री किशोर सेमवाल मंडल महामंत्री शंभू प्रसाद भट्ट संजय पवार , संयोजक मनोज नौटियाल अनंत राम भट्ट धनपाल सिंह मटूडा, सुंदर सिंह पायल भूपेंद्र सिंह सुरेश सेमवाल रामनरेश भट्ट धर्मेंद्र सिंह बिष्ट संपतपाल परमार, नरेश भट्ट ,जयप्रकाश भट्ट बृजमोहन उनियाल कृष्ण चंद्र उनियाल वीरेंद्र नौटियाल पूर्णानंद नौटियाल ,भगवान सिंह गुनसोला राम नरेश विजल्वाण सुभाष चंद्र विजल्वाण आदि ने भाग लिया।

