उत्तराखंड

धिवरा ग्राम पंचायत में यूसीसी पंजीकरण को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के उपलक्ष्य में खण्ड विकास अधिकारी ने दी बधाई

पुरोला -जनपद उत्तरकाशी के पुरोला विकास खण्ड के अंतर्गत धिवरा ग्राम पंचायत में यूसीसी पंजीकरण को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के उपलक्ष्य में खण्ड विकास अधिकारी  पुरोला के द्वारा एक सफलता एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ग्राम पंचायत के समस्त पात्र दंपतियों द्वारा अपना यूसीसी रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।कार्यक्रम  ब्लॉक प्रमुख की गरिमामयी अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
खण्ड विकास अधिकारी  द्वारा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान, वर्तमान प्रधान तथा उपस्थित सहयोगी ग्रामीणों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया, तथा ग्राम पंचायत धिवरा विकासखण्ड पुरोला, जनपद उत्तरकाशी को शत–प्रतिशत यूसीसी पंजीकृत पंचायत घोषित किया जाता है।खण्ड विकास अधिकारी ने पूरी ग्राम पंचायत को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!