उत्तराखंड

प्रधानाचार्य के निर्देशन में कैरियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नैनबाग – जनपद टिहरी के नैनबाग के सरदार सिंह रावत आदर्श माध्यमिक विद्यालय में समग्र शिक्षा के अंतर्गत विद्यालय के प्रधानाचार्य के निर्देशन में कैरियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया जिसका प्रारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ चंद्रशेखर नौटियाल एवं आमंत्रित किए गए। विशिष्ट अतिथि  राहुल जोशी प्रबंधक पीएनबी नैनबाग एवं बैंकिंग एसोसिएट  विकास कुकरेती  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नैनबाग द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में दोनों ही अतिथियों द्वारा बहुत ही उपयोगी जानकारियां जो विद्यार्थियों के कैरियर चयन से संबंधित थी बड़े ही विस्तार एवं रोचक तरीके से कैरियर मार्गदर्शकों द्वारा विद्यार्थियों को प्रदान की गईं , जिसमें बैंक से लेकर और एयर फोर्स , एन डी ए,सी डी एस ,सिविल सर्विसेज ,एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट और उद्यमिता विकास के बारे में  विकास कुकरेती  द्वारा बच्चों को बताया गया तथा  राहुल जोशी पीएनबी प्रबंधक द्वारा उद्यमिता विकास के साथ साथ बैंकिंग क्षेत्र में अवसरों के बारे में निर्देशित किया गया ।

इन सभी जानकारियों का विद्यार्थियों ने भरपूर लाभ लिया और अवश्य ही ये कार्यक्रम विद्यार्थियों के कैरियर चयन एवं लक्ष्य को हासिल करने में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं सहित संपूर्ण विद्यालय स्टाफ उपस्थित था। कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम की समन्वयक्र  शमशाद खान द्वारा किया गया जिसमें विशेष रूप से यह बताया गया कि किस प्रकार विद्यालय की सभी गतिविधियां उनके कैरियर मार्गदर्शन में लाभकारी हैं बस जरूरत हैं अपनी कमियों और गुणों को पहचानते हुए अपनी रुचि और क्षमताओं के अनुसार लक्ष्य चयन की ताकि जीवन की आगे आने वाली चुनौतियों का सामना करते हुए सटीक कैरियर चयन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!