सीबीआई ने बॉबी पंवार से करीब नौ घंटे तक की पूछताछ
देहरादून – पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच की आंच बेरोजगार संघ के नेता बॉबी पंवार तक भी पहुंच गई है। सीबीआई ने बॉबी पंवार से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान पंवार से सुमन चौहान से उनके संपर्कों व अन्य जानकारियों के बारे में पूछताछ की गई। इस मामले में गत 28 नवंबर को सीबीआई सुमन चौहान को गिरफ्तार कर चुकी है। सुमन ने बॉबी पंवार को ही पेपर दिया था जिसके बाद पंवार ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस परीक्षा का पेपर लीक होने का आरोप लगाया था।
हालांकि, बॉबी पंवार ने बाहर आकर बताया कि सीबीआई ने उनसे पेपर लीक के संबंध में सवाल किए थे। इसके जवाब में उन्होंने लिखित बयान दर्ज कराए हैं। इसमें सीबीआई को साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात भी कही है।

