सीडीओ ने भटवाडी़ विकास खडं के झाला गांव के पंचायत भवन में लगायी रात्रि चौपाल
उत्तरकाशी – सीमावर्ती क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाओं व आजीविका संवर्द्धन के तहत सशक्त बनाने की दिशा में आज भटवाडी़ विकास खडं के झाला गांव के पंचायत भवन में रात्रि चौपाल आयोजित कर मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने ग्रामीणों की मूलभूत समस्याएं सुनी l
उन्होंने कृषि, उद्यान आजीविका प्रबंधन, ग्रामीण निर्माण, राजस्व, आदि विभागों के अधिकारियों की मौजदूगी में ग्रामीणों की बागवानी सम्बंधित सम्पर्क मार्ग निर्माण, आजीविका सम्बंधित कार्यो के विस्तार को लेकर संसाधनों की मांग सहित अनेक मूलभूत समस्याओं के निराकरण को लेकर विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के अनुसार समस्याओं को हल करने के निर्देश दिये l
जैम, चटनी, जूस प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने हेतु भूमि चिन्हित करने को लेकर राजस्व निरीक्षक को उन्होंने कहा l तत्पश्चात उन्होंने ग्रामीणों को बागवानी, गाय पालन, बकरी पालन, मौन पालन कार्यों में आर्थिकी सुदृढ़ करने पर प्रोत्साहित किया l
आजीविका गतिविधियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में विस्तार करने के प्रभावी एवं ठोस उपायों को क्षेत्रवासियों के बीच में जाकर समय- समय पर प्रयोगात्मक रूप से जानकारियां व लाभान्वित की ओर कार्य करने की ओर सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया l पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के भी निर्देश सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को उन्होंने दिये l
क्षेत्र वासियों को आश्वस्त करते हुये मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निश्चित रूप से वाइब्रेंट विलेज के अंन्तर्गत चिन्हित गांवों की आर्थिकी व बुनियादी सुविधाओं को धरातल पर विकास की ओर क्रियान्वित किया जाएगा l
इस मौके पर परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अजय सिंह, तहसीलदार सुरेश सेमवाल, मुख्य उद्यान अधिकारी रजनीश सिंह,मुख्य कृषि अधिकारी एस०एल० वर्मा, परियोजना प्रबंधक रीप कपिल उपाध्याय सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे l

