बेरोज़गार संगठन से मुलाक़ात में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा बयान,पेपर लीक में होगी सीबीआई जांच
देहरादून– राज्यभर में बेरोज़गार युवाओं के आंदोलनों और परीक्षाओं में धांधली को लेकर उठ रही आवाज़ों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेरोज़गार संगठन के प्रतिनिधियों से मुलाक़ात की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने साफ कहा कि सरकार किसी भी प्रकार की जांच से पीछे नहीं हटेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा- “हम किसी भी जांच से नहीं डरते। पेपर लीक में सीबीआई जांच कराई जाएगी। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में परीक्षा नकल और पेपर लीक माफियाओं पर सरकार ने अब तक सख्त कार्रवाई की है।नकल जिहाद करने वालों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। प्रदेश में पारदर्शी भर्ती ही हमारी प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने बेरोज़गार युवाओं को आश्वस्त किया कि सरकार लगातार पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया पर काम कर रही है और आने वाले महीनों में कई नई भर्तियाँ निकलने वाली हैं।
सरकार ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में पेपर लीक और भर्ती घोटालों में शामिल सभी अधिकारियों और माफियाओं के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

