मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार 09 जून को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पुरोला उत्तरकाशी
उत्तरकाशी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार 09 जून को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पुरोला उत्तरकाशी आएंगे।प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 09 जून 2025 को अपराह्न 12:30 बजे खेल मैदान हैलीपेड पुरोला पर उतरने के बाद 12:40 बजे कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे जहां जनपद में यमुना वैली के अंतर्गत विधानसभा पुरोला की संपूर्ण तथा विधानसभा यमुनोत्री की आंशिक विभिन्न विकास योजनाओं के भूमि–पूजन/ शिलान्यास/ लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपराह्न 14:00 बजे वापस देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।