उत्तराखंड

नौगांव में फटा बादल ,भारी मलवा आने से हुआ नुकसान

नौगांव – आज 6 सितंबर 2025 को करीब साढ़े पांच बजे नौगांव क्षेत्रांतर्गत अतिवृष्टि से नौगांव खड्ड व देवलसारी मुलाणा खड्ड में पानी का बहाव तेज होने से एक घर में पानी व मलबा आ गया था।
पुलिस, SDRF, FIRE राजस्व आदि की टीमों द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।
नाले के आस–पास के घरों को खाली करवाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। अभी तक कोई जनहानि/पशु हानि की सूचना नहीं है।

मलबा सड़क पर आने से नौगांव–विकासनगर मार्ग बाधित है, मार्ग को सुचारू करने हेतु मशीनरी कार्य कर रही हैं।

राहत एवं बचाव टीम मौके पर बनी हुई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!