यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड़ ओजरी डाबरकोट के बीच सिलाई बैंड के पास फटा बादल 9 लोग हुए लापता
उत्तरकाशी – यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड़ ओजरी डाबरकोट के बीच सिलाई बैंड के पास बीती रात बादल फटा गया । बादल फटने से करीब नौ मजदूरों के लापता होने की सूचना सामने आ रही है। जबकि यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लापता लोगों की तलाश में जुट गई है। लापता मजदूरों में महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं। वहीं लापता मजदूरों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है।

