सीएम धामी ने बेरोजगार संगठन को सीबीआई जांच का दिया लिखित आश्वासन कार्यकर्ताओं में खुशी
उत्तरकाशी -;उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेश सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया था जिसे लेकर पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। उत्तरकाशी भारतीय जनता पार्टी ने जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में पुष्कर सिंह धामी द्वारा कल सीबीआई जांच के निर्णय लिए जाने के उपलक्ष में आज बस स्टैंड उत्तरकाशी में एकत्रित होकर पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद जिंदाबाद के नारे लगाकर खुशी जाहिर की आंदोलनरत युवाओं की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को धरनास्थल पर पहुंचकर सीबीआई जांच की संस्तुति की घोषणा की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने कहा पेपर लीक कांड में दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने सीबीआई जांच को मंजूरी देकर युवाओं को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।
जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने कहा धामी सरकार ने इससे पहले हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज यूसी ध्यानी की अध्यक्षता में एसआईटका गठन किया था। एसआईटी ने अब तक की जांच में पेपर लीक के मुख्य आरोपी खालिद और उसकी बहन साबिया को गिरफ्तार किया है। साथ ही अनेक कर्मचारीयों पर निलंबन की कार्रवाई भी हुई है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री महावीर सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह गंगाडी गौतम रावत नितिन पयाल अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

