सीओ उत्तरकाशी द्वारा पुलिस पेंशनर्स की मीटिंग लेकर जानी गयी कुशल-क्षेम
उत्तरकाशी – आज 25 सितम्बर 2025 को पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार द्वारा पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में पुलिस पेशनर्स के साथ गोष्ठी आयोजित कर पेशनर्स की कुशल-क्षेम जानी गयी। पेंशनर्स की पारवारिक/व्यक्तिगत समस्याओं को सुना गया। सभी को समस्यओं के शत-प्रतिशत निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया। पेंशनर्स को बताया गया कि यदि उनकी कोई निजी/पारवारिक समस्या रहती है तो जरुर शेयर करें, पुलिस विभाग द्वारा उनका निदान किया जायेगा। गोष्ठी के दौरान सीओ द्वारा सभी पेंशनर्स से कानून व सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में फीडबैक व सुझाव भी लिए गये।

