उत्तराखंड

कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय का किया घेराव पुलिस ने 20 से ज्यादा कांग्रेसियों को हिरासत में लिया

देहरादून – प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सौरभ ममगाईं के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान पुलिस ने 20 से ज्यादा कांग्रेसियों को हिरासत में लिया। बाद में इन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता केरल में यौन शोषण से परेशान युवक की आत्महत्या के प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन की सूचना पर पहले से ही आरएसएस कार्यालय पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता आरएसएस कार्यालय की ओर कूच करने निकले तो पुलिस ने बिंदाल पुल के पास ही उन्हें रोक लिया। इस पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जताते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महासचिव सौरभ ममगाईं ने बताया कि केरल में जिस युवक ने आत्महत्या की है उसने संघ के पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए थे। ऐसी घटनाओं में भाजपा एवं आरएसएस के लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें चाहे केरल के आनंदू का मामला हो या फिर नैनीताल में नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म का मामला। भाजपा और आरएसएस के लोग मौन रहकर इस प्रकार की घटनाओं का समर्थन करते हैं।उल्टा अपनी छवि धूमिल करने का आरोप विपक्ष पर लगाते हैं। इस दौरान कांग्रेसियों ने मांग की कि ऐसी शाखाओं पर प्रतिबंध लगे। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डीएवी पीजी कॉलेज संग्राम सिंह पुंडीर, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस गौतम सोनकर, पूर्व राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर युवा कांग्रेस सोनू हसन, पूर्व महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता, हरीश जोशी, राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर एनएसयूआई अंकित बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!