दीपक बिजल्वाण ने थामा भाजपा का दामन
देहरादून – पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायतउत्तरकाशी दीपक बिजल्वाण ने अपने दर्जनों साथियों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।जैसे ही दीपक ने भाजपा की डोर थामी वैसे ही भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों की घोषणा भी कर डाली।रमेश चौहान को जिला पंचायत उत्तरकाशी के अध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया।दीपक का पूरा खेमा अपने में ही कानाफूसी कर रहा है लेकिन अब तो नाम की भी घोषणा को अंतिम रूप दे दिया है।दीपक का कहना है कि भाजपा मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी उसका पालन करूंगा।दीपक पूरे जनपद में वह नाम है जिसने पूरी सरकार के नाक में दम कर रखा था । तेजतर्रार युवा नेता के नाम से दीपक हमेशा सुर्खियां बटोरते रहते हैं।दीपक बिजल्वाण ने अभी तक चार पंचायत चुनाव लगातार जीते हैं एक बार यमनोत्री विधानसभा का चुनाव भी आजमा चुके हैं।

