पुरोला नगरपालिका में सभी वार्डों में दिखेगा विकास,वार्ड 6 में चल रहा नाली निर्माण-बिहारी लाल
पुरोला – नगरपालिका पुरोला के अध्यक्ष बिहारी लाल पुरोला के सभी वार्डों को चमकाने में लगे हैं। वार्ड 6में नाली निर्माण कार्य प्रगति पर चल रहा है। वार्ड नंबर 6 में जल निकासी की समस्या को देखते हुए नई नाली निर्माण कार्य की शुरुआत की गई है।
अध्यक्ष का कहना है कि गली-मोहल्लों में स्वच्छता बनी रहे और बरसात के समय जलभराव की समस्या न हो।
उन्होंने नगरपालिका में रहने वाले लोगों से अपील की है कि सबका सहयोग और सुझाव हमेशा स्वागत योग्य हैं।
आइए, हम सब मिलकर अपने शहर पुरोला को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाये।

