देहरादून – प्रदेशभर से आये दिव्यांगों ने पेंशन बढ़ाने व रोजगार देने समेत विभिन्न मांगो को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान पुलिस ने दिव्यांगों को हाथीबड़कला में रोका, लेकिन दिव्यांग मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गए।
इस दौरान दिव्यांगों ने मुख्यमंत्री आवास के सामने जमकर प्रदर्शन किया। दिव्यांगों ने मांग रखी कि उनकी पेंशन को 1500 से बढ़ाकर पांच हजार रुपये किया जाए। इसके अलावा उन्होंने ने कहा कि दिव्यांगों को बिना ब्याज के लोन दिया जाए।