आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) उत्तरकाशी के डुंडा में एक दिवसीय प्रशिक्षण
- उत्तरकाशी – जिलाधिकारी उत्तरकाशी के निर्देशन में विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में विकास खंड डुण्डा के राजकीय बालिका इण्टर कालेज डुण्डा में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित खोज बचाव,सेटेलाइट फोन संचालन विधि, मॉक अभ्यास एवं जन-जगरूकता
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) उत्तरकाशी के तत्वाधान में, मास्टर ट्रेनर (DDMA), एस.डी.आर.एफ. भटवाडी, अग्निशमन उत्तरकाशी एवं क्यू.आर.टी. द्वारा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र- छात्राओं एवं कर्मियों सहित 84 व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण जन-जागरूकता संबंधी जानकारियां दी गई, जैसे-आपदा, आपदा के प्रकार भूकम्प, भूस्खलन, त्वरित बाढ़, वनाग्नि सहित आपदा पूर्व-दौरान-पश्चात की जानकार दी गयी। खोज-बचाव उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार/CPR की जानकारी और विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गो की भी जानकारी दी गई।प्रशिक्षण के दौरान प्रधानाचार्य निर्मला नौटियाल एव विद्यालय के अन्य कार्मिक भी उपस्थित रहे।

