उत्तराखंड

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जिला पुस्तकालय का कियाऔचक निरीक्षण

उत्तरकाशी – जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जिला पुस्तकालय का औचक निरीक्षण कर पुस्तकालय में पाठ्य सामग्री सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुस्तकालय में उपलब्ध संसाधनों, पुस्तकालय वातावरण, पुस्तकों के रख-रखाव, पाठकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की उपयोगी पुस्तकों के बारे में जानकारी ली और आवश्यक पुस्तकों के अद्यतन संस्करण रखने को कहा तथा पुस्तकालय प्रभारी को नई पुस्तकों की सूची तैयार कर प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने पुस्तकालय परिसर की स्वच्छता, अध्ययन कक्ष में प्रकाश की व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पाठकों के लिए शांत व सकारात्मक अध्ययन वातावरण सुनिश्चित करना पुस्तकालय प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!