उत्तराखंड

जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने चारधाम यात्रा की पार्किंग के लिये बीआरओ के अधिकारियों साथ की बैठक

उत्तरकाशी –  गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के गंगनानी में पार्किंग व्यवस्था की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान की उपस्थिति में जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने बीआरओ अधिकारियों के साथ बैठक की। चारधाम यात्रा के दौरान गंगनानी में प्रसिद्ध गर्मकुंड में स्नान के लिए बड़ी संख्या में यात्री और श्रद्धालु पहुँचते हैं। वाहनों के सड़क किनारे खड़े किए जाने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

बैठक में जिलाधिकारी ने बीआरओ को गंगनानी में उपयुक्त स्थान पर पार्किंग निर्माण हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए,ताकि यात्रा के दौरान यातायात सुचारू रहे और जाम की समस्या से प्रभावी राहत मिल सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र,कमांडर बीआरओ राजकिशोर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!