जिलाधिकारी प्रशांत आर्य 6 दिन तक हर्षिल धराली डटे रहे, अब पहुंचे जिला मुख्यालय
उत्तरकाशी – जिलाधिकारी प्रशांत आर्य आज 6 दिन के कैंप के बाद हर्षिल धराली आपदा प्रभावित क्षेत्र से जनपद मुख्यालय पहुंचे । जहां आपदा स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत बचाव अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा आपदाग्रस्त क्षेत्र में सभी जरूरी व्यवस्थाओं को बहाल किए जाने की रणनीति पर चर्चा की तथा अवश्य दिशा निर्देश जारी किए।
स्तिथि की संवेदनशीलता और प्रशासनिक प्रतिबद्धता के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रशांत आर्य पुनः हर्षिल – धराली क्षेत्र के लिए रवाना हो गए हैं।
प्राप्त सूचनानुसार अपराह्न 3 बजे तक मातली हेलीपैड पर 124 लोगों को तथा चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर 53 लोगों को रेस्क्यू कर लाया जा चुका है।
प्रशासन द्वारा हर्षिल धराली में आपदा के बाद से हालातों को सामान्य स्थिति में लाने के लिये सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं तथा आपदा प्रभावित क्षेत्रों सभी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
इसी क्रम में आज आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों तथा राहत बचाव दलों के माध्यम से खाद्य , राहत और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं का घर घर वितरण शुरू किया गया।

