उत्तराखंड

दिव्या ज्योति बिजल्वाण ने Harvard University में आयोजित Harvard India Conference के अंतर्गत हुए Policy Hackathon 2026 में प्राप्त किया प्रथम स्थान

पुरोला -जनपद उत्तरकाशी के  ग्राम पोरा, तहसील पुरोला की  प्रतिभाशाली छात्रा  दिव्या ज्योति बिजल्वाण ने Harvard University में आयोजित Harvard India Conference के अंतर्गत हुए Policy Hackathon 2026 में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र एवं राज्य का नाम गौरवान्वित किया है।

यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है, जिसमें प्रतिभागियों को समसामयिक सामाजिक एवं सार्वजनिक नीति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर शोध-आधारित, व्यवहारिक और प्रभावी समाधान प्रस्तुत करने होते हैं। सीमित समयावधि में टीमों को समस्या का गहन विश्लेषण, नीति-प्रस्ताव तैयार करना तथा विशेषज्ञ जूरी के समक्ष प्रस्तुतीकरण देना होता है।

दिव्या ज्योति बिजल्वाण ने अपनी टीम के साथ मिलकर उत्कृष्ट शोध एवं नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण के आधार पर एक प्रभावशाली नीति समाधान प्रस्तुत किया, जिसे निर्णायक मंडल द्वारा सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें विजेता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

Harvard University विश्व की अग्रणी और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं में से एक है। वहाँ आयोजित इस प्रकार की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करना अत्यंत सम्मान और गर्व का विषय है।

परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे कड़ी मेहनत, समर्पण और मार्गदर्शकों के सहयोग का परिणाम बताया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!