उत्तराखंड

02 किलो 700 ग्राम अवैध गांजे के साथ 01 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

नशा तस्करों पर नकेल कसती दून पुलिस

नशा तस्करों की धरपकड़ हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान दून पुलिस को मिली सफलता

सहसपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा पीएसी तथा स्निफर डॉग के साथ मलिन बस्तियों में चलाया सघन चेकिंग अभियान

गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी में जा चुका है जेल।

देहरादून – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए खासकर मलिन बस्तियों में नशीला पदार्थ बिकने की शिकायत पर नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु विशेष अभियान चलाकर चैकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

थाना सहसपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत  डॉग स्क्वॉड, पीएसी पुलिस बल को साथ लेकर सपेरा बस्ती, जस्सोवाला में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक नशा तस्कर को 02 किलो 700 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सहसपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 157/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

नाम पता अभियुक्त

1- सरजू पुत्र गजवा निवासी- सपेरा बस्ती, कोतवाली सहसपुर, देहरादून, उम्र 30 वर्ष

आपराधिक इतिहास अभियुक्त

1- मु०अ०सं०- 364/2024, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना सहसपुर, देहरादून

बरामदगी विवरण

02 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा

पुलिस टीम

1- व०उ०नि० विकास रावत, थाना सहसपुर
2- म०उ०नि० मोनिका मनराल
3- कानि० विकास त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!