उत्तराखंड

अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

नशा तस्करों पर जारी दून पुलिस का एक्शन

अभियुक्त के कब्जे से लगभग साढे 03 लाख रू0 मूल्य की 11.65 ग्राम स्मैक हुई बरामद

अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुका है जेल

ऋषिकेश –  मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025“ के विजन को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाते हुए अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

दून पुलिस द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त नशा तस्करों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। ऋषिकेश पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान  त्रिवेणी घाट के निकट आस्था पथ से 01 नशा तस्कर सागर जायसवाल पुत्र रामनारायण जायसवाल को लगभग साढे 03 लाख रू0 मूल्य की 11.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश मे एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा नशा करने वाले स्थानीय लोगो को उक्त स्मैक बेचने के लिए लाना बताया गया, अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है।

सागर जायसवाल पुत्र श्री स्व0 श्री रामनारायण जायसवाल निवासी 391 बनखण्डी, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र -28 वर्ष से 11.65 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित मूल्य लगभग 03 लाख 50 हज़ार रू0) बरामद की गई।

1- मु0अ0सं0- 582/21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली ऋषिकेश, देहरादून

पुलिस टीम

1- उ0नि0 विनेश कुमार
2- का0 विनीत कुमार
3- का0 रूपेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!